MCC NEET Counselling 2025 की प्रक्रिया हर उस छात्र और माता-पिता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है जिसने NEET 2025 में qualifying marks प्राप्त किए हैं। NEET का result आने के बाद छात्र अपने भविष्य को लेकर उत्साहित भी होते हैं और चिंतित भी। सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि counselling की प्रक्रिया को समय पर और सही तरीके से कैसे पूरा करें, ताकि उन्हें मनचाहा कॉलेज और कोर्स मिल सके। यही वजह है कि सही समय पर सही counselling strategy को अपनाना एक निर्णायक कदम बन जाता है।
बीते हफ्ते प्रयागराज से एक माता-पिता का फोन आया। उनका बेटा NEET 2025 में 540 अंक लाया था। वे बहुत परेशान थे। उन्होंने कहा, “सर, हमे MCC की काउंसलिंग समझ में नहीं आ रही है। अगर इसमें कोई गलती हो गई तो हमारे बेटे को प्राइवेट कॉलेज में जाना पड़ेगा? हम डरे हुए हैं कि Deemed University की फीस बहुत ज्यादा है।”
ऐसे ही हज़ारों परिवारों की चिंता इस समय हर जगह है। सही जानकारी और गाइडेंस के बिना counselling एक जटिल और भ्रमित कर देने वाली प्रक्रिया लगती है। इसलिए आज मैं आपको MCC NEET UG Counselling 2025 की पूरी प्रक्रिया step-by-step समझाऊंगा ताकि आप हर स्थिति के लिए पहले से तैयार रहें और कोई भी गलती ना हो।
Read Also:
- UP NEET काउंसलिंग 2025 में चॉइस फिलिंग कैसे करें? पूरी रणनीति और कटऑफ गाइड
- Low NEET Score वालों के लिए झटका: अब NRI Sponsorship से MBBS Admission नहीं मिलेगा
- NEET Counselling 2025 में MCC के 10 बड़े बदलाव – जानिए क्या है नया?
- NMC ने 6 Medical Colleges के Admission पर रोक लगाई – जानिए पूरा मामला
- NEET UG 2025 काउंसलिंग टली: MP हाईकोर्ट के री-एग्जाम आदेश से बदला पूरा शेड्यूल
MCC NEET Counselling के अंतर्गत कौन-कौन सी सीटें आती हैं?
MCC (Medical Counselling Committee) भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है। यह संस्था NEET UG परीक्षा के बाद All India Level पर counselling कराती है।
MCC की counselling में निम्नलिखित types की MBBS, BDS, और B.Sc Nursing सीटें शामिल होती हैं
- 15% All India Quota (AIQ) – यह सीटें सभी राज्य सरकार के medical/dental colleges की होती हैं (सिर्फ 15%)
- AIIMS और JIPMER की सभी MBBS सीटें (100%)
- Deemed Universities की 100% MBBS/BDS सीटें
- Central Universities जैसे BHU, AMU, DU, IPU, JMI की MBBS/BDS सीटें
- ESIC Colleges में IP Quota की सीटें MCC द्वारा All India स्तर पर खाली बची सीटों को मिलाकर दी जाती हैं। AIQ और State Quota के बाद बची सीटों को एकत्र करके IP वॉर्ड्स को मेरिट के आधार पर आवंटित किया जाता है।
मतलब, अगर आप NEET 2025 में qualified हैं, तो MCC की counselling के ज़रिए आपको देश के कई reputed colleges में admission लेने का अवसर मिल सकता है बशर्ते आप समय पर सही जानकारी के साथ भाग लें।
Official Website: mcc.nic.in
NEET Counselling का Schedule और Rounds कैसे होते हैं?
MCC NEET UG Counselling हर साल 4 प्रमुख चरणों में आयोजित की जाती है
- Round 1 (Free Exit Allowed)
- Round 2 (Final Round with upgradation)
- Round 3 (Mop-Up Round) – Deemed/AIQ के लिए final allotment
- Stray Vacancy Round – Unfilled seats की last attempt
हर round में निम्नलिखित steps होते हैं
- Online Registration
- Fee Payment (Registration Fee + Security Deposit)
- Choice Filling और Locking
- Seat Allotment
- Reporting और Admission
यदि आपने एक बार Registration कर लिया है, तो Stray Vacancy Round को छोड़कर बाकी सभी rounds के लिए वही registration valid होता है।
नीचे MCC और State Counsellig का verified schedule दिया गया है (Official PDF के अनुसार)
Round | MCC Counselling Dates | State Counselling Dates |
Round 1 | 21 जुलाई – 31 जुलाई 2025 | 21 जुलाई – 30 जुलाई 2025 |
Joining Last Date | 6 अगस्त 2025 | 6 अगस्त 2025 |
Round 2 | 12 अगस्त – 21 अगस्त 2025 | 12 अगस्त – 20 अगस्त 2025 |
Joining Last Date | 29 अगस्त 2025 | 4 सितम्बर 2025 |
Round 3 (Mop-Up) | 3 सितम्बर – 11 सितम्बर 2025 | 3 सितम्बर – 10 सितम्बर 2025 |
Joining Last Date | 18 सितम्बर 2025 | 18 सितम्बर 2025 |
Stray Vacancy | 22 सितम्बर – 27 सितम्बर 2025 | 25 सितम्बर – 29 सितम्बर 2025 |
Joining Last Date | 3 अक्टूबर 2025 | 3 अक्टूबर 2025 |
Academic Session Start Date: 1 सितम्बर 2025
यह timeline आपको counselling planning के लिए एक मजबूत आधार देती है।
Registration और Fee Submission कैसे करें?
MCC की counselling प्रक्रिया की शुरुआत होती है – Online Registration से। यह step सबसे पहला और सबसे ज़रूरी होता है। अगर आप इस चरण में ही चूक गए, तो आगे की पूरी counselling का मौका हाथ से निकल सकता है।
Step-by-Step Registration Process
- MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://mcc.nic.in
- “UG Medical Counselling” टैब में जाकर “New Registration” पर क्लिक करें
- NEET Roll Number, DOB, और अन्य Basic Details भरें
- Category और Course Type चुनें (AIQ, Deemed, BDS आदि)
- Mobile Number और Email ID verify करें
- Registration Fee + Security Deposit ऑनलाइन जमा करें (Debit/Credit Card या Net Banking से)
Fee Details (Expected for 2025)
Category | Registration Fee | Security Deposit | Total Payable |
UR / EWS (AIQ) | ₹1000 | ₹10,000 | ₹11,000 |
SC/ST/OBC (AIQ) | ₹500 | ₹5,000 | ₹5,500 |
All Categories (Deemed University) | ₹5000 | ₹1,00,000 | ₹1,05,000 |
Security Deposit केवल उसी स्थिति में जब्त होती है जब कोई seat allot होने के बाद आप report नहीं करते या cancellation नियमों का पालन नहीं करते। अन्यथा यह counselling समाप्त होने के बाद आपके खाते में refund कर दी जाती है।
Choice Filling और Locking की सही Strategy क्या होनी चाहिए?
Choice Filling MCC counselling की सबसे निर्णायक प्रक्रिया होती है। यहीं पर तय होता है कि आपको कौन-सा कॉलेज मिलेगा और आपका admission किस प्रकार का होगा। अगर आपने यह चरण जल्दबाजी या बिना सोचे-समझे पूरा किया, तो हो सकता है कि आपको न मनचाहा कॉलेज मिले, न मनचाहा कोर्स।
सही Choice Filling Strategy:
- Top to Bottom Sequence बनाएं: सबसे पहले अपने dream colleges को डालें, फिर realistic options और अंत में backup (low cutoff) colleges को रखें।
- Course और College दोनों को देखें: MBBS के साथ BDS भी विकल्प में रखें ताकि विकल्प बढ़ें।
- Budget का ध्यान रखें: ऐसे deemed colleges avoid करें जिनकी fee आपके budget से बाहर है।
- Seat Type को समझें: AIQ, Deemed, Central Universities सभी को सही understanding के साथ भरें।
- Maximum Options भरें: Choice की कोई upper limit नहीं है, जितने चाहें उतने विकल्प भर सकते हैं।
Choice Locking के बारे में ध्यान देने योग्य बातें:
- MCC counselling में manually choice locking जरूरी नहीं होती। अगर आप lock नहीं करते तो system deadline के बाद auto-lock कर देता है।
- लेकिन हमारी सलाह है कि आप अंतिम दिन से पहले खुद ही Lock करें। ऐसा करने से आप बदलाव कर सकते हैं और गलती की संभावना कम रहती है।
- Locking के बाद कोई भी बदलाव संभव नहीं होता। इसलिए अंतिम रूप से verify करके ही lock करें।
एक छोटी सी गलती आपको unwanted college तक ले जा सकती है, इसलिए इस step को सबसे गंभीरता से लें।
Seat Allotment कैसे होता है और किन बातों का ध्यान रखें?
MCC की counselling प्रक्रिया पूरी तरह से एक centralized और automated software द्वारा संचालित होती है, जिससे allotment प्रक्रिया पारदर्शी और merit-based बनी रहती है। यह software तीन प्रमुख बातों को ध्यान में रखकर सीट का आवंटन करता है
- आपकी NEET Rank: यह आपकी counselling में सबसे बड़ा निर्धारक factor होता है। उच्च रैंक वाले छात्रों को वरीयता दी जाती है।
- Reservation Category: General, OBC, SC, ST, EWS जैसी आरक्षण श्रेणियों के अनुसार उम्मीदवारों को उनके वर्ग के अनुसार सीट मिलती है।
- Choice Filling का क्रम (Top to Bottom): आपने जो college और course options अपने preference order में भरे हैं, उसी क्रम को allotment system पढ़ता है और सबसे पहले valid match पर allotment करता है।
उदाहरण के रूप में:
मान लीजिए आपने अपनी choice list में एक ऐसा college ऊपर रखा है जिसकी cutoff आपके rank से कम थी, और उस कॉलेज में उस समय सीट खाली है, तो system उसी को allot कर देगा।
लेकिन अगर आपने किसी lower cutoff वाले college को नीचे रखा, तो system उसे तब तक नहीं देखेगा जब तक ऊपर के विकल्प filled या invalid न हों।
Software की logic यह मानती है कि आपके higher priority choices आपको ज़्यादा पसंद हैं, इसलिए उन्हें allot करना प्राथमिकता होगी, भले ही नीचे बेहतर विकल्प उपलब्ध हों।
Seat Allotment के बाद क्या करें (Updated As Per Official MCC Schedule)
🟢 Round 1 (21 जुलाई – 31 जुलाई 2025)
- यदि आपको कोई seat मिली है और आप report नहीं करना चाहते, तो Free Exit की सुविधा उपलब्ध है।
- यदि आपने report कर दिया है, तो आप Round 2 में Upgradation के लिए eligible रहेंगे।
- Joining Last Date: 6 अगस्त 2025
🟡 Round 2 (12 अगस्त – 21 अगस्त 2025)
- अगर आपने Round 1 की seat report की थी और अब Upgradation चाहते हैं, तो Round 2 में participate कर सकते हैं।
- यदि Round 2 में seat allot होती है और आप report नहीं करते हैं, तो आपकी Security Deposit जब्त हो जाएगी और आप आगे की counselling से बाहर हो जाएंगे।
- Joining Last Date: 29 अगस्त 2025
🔴 Mop-Up Round (3 सितम्बर – 11 सितम्बर 2025)
- इस round में join की गई seat आपकी final मानी जाती है। अब आप किसी भी MCC या State counselling में भाग नहीं ले सकते।
- यदि आपने seat ली और report नहीं किया, तो Security Deposit forfeit हो जाएगी।
- Joining Last Date: 18 सितम्बर 2025
⚫ Stray Vacancy Round (22 सितम्बर – 27 सितम्बर 2025)
- इसमें केवल वे ही छात्र भाग ले सकते हैं जो पहले से registered हैं और जिनका deposit जब्त नहीं हुआ है।
- यहां report न करने पर NEET 2026 से एक साल के लिए बैन लग सकता है।
- Joining Last Date: 3 अक्टूबर 2025
✅ अपनी Choice Filling strategy बनाते समय यही ध्यान रखें
- Unwanted colleges को बिल्कुल न भरें,
- केवल वही विकल्प भरें जिन्हें आप वास्तव में join करना चाहेंगे,
- और allotment के बाद अपनी decision को समय रहते लें।
Upgradation और Free Exit का मतलब क्या होता है?
Counselling के दौरान बहुत से छात्र इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि Free Exit का क्या मतलब है और Upgradation कैसे काम करता है। दोनों ही विकल्प छात्र के निर्णय और सीट strategy को प्रभावित करते हैं।
Free Exit क्या होता है? Free Exit का मतलब है कि Round 1 में यदि आपको कोई seat allot होती है लेकिन आप उसे report नहीं करते हैं, तो आपकी security deposit जब्त नहीं होगी और आप अगले rounds में participate कर सकते हैं। MCC केवल Round 1 में यह सुविधा देती है।
यह सुविधा इसलिए दी जाती है ताकि छात्र अपनी पहली सीट को सोच-समझकर final decision ले सकें।
Upgradation क्या होता है? Upgradation का मतलब है कि आपने Round 1 में जो seat ली है और उसे report भी किया है, अब आप Round 2 में participate कर सकते हैं। यदि Round 2 में कोई बेहतर seat (आपकी preference list के अनुसार) उपलब्ध होती है, तो system आपको नई seat allot कर देगा और पुरानी seat अपने-आप cancel हो जाएगी।
लेकिन अगर बेहतर विकल्प नहीं मिला, तो आपकी पुरानी seat बरकरार रहेगी — और Round 2 के बाद आप उस seat को retain कर सकते हैं।
Upgradation केवल Round 2 तक ही allowed होता है।
- Mop-Up और Stray Vacancy Round में upgradation की अनुमति नहीं होती।
- यदि आपने Mop-Up में कोई seat ली, तो वही आपकी final seat मानी जाएगी।
सुझाव:
- यदि आप Round 1 की seat से संतुष्ट नहीं हैं, तो report जरूर करें और Round 2 में participate करें।
- Choice Filling को Round 2 में दोबारा strategy के साथ भरें, ताकि Upgradation का लाभ मिल सके।
- पर ध्यान रहे, Round 2 की seat reject करने पर security deposit जब्त हो सकती है।
Reporting Process और Original Documents क्या-क्या लगते हैं?
जब आपको कोई seat allot होती है, तो आपको संबंधित college में physically report करना होता है। रिपोर्टिंग करते समय original documents और admission fee जमा करनी होती है। कुछ colleges online भी fee जमा करने का विकल्प देते हैं, लेकिन documents का verification physical रूप से ही होता है।
नीचे दिए गए documents अनिवार्य रूप से साथ ले जाने होंगे:
- NEET Admit Card और Scorecard
- 10वीं और 12वीं की Marksheet व Certificate
- Valid Photo ID (Aadhaar Card, PAN Card, Passport या अन्य मान्य पहचान पत्र)
- Caste Certificate (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू हो)
- PwD Certificate (यदि लागू हो)
- Allotment Letter (MCC की website से download किया हुआ)
महत्वपूर्ण सुझाव:
- सभी documents की 3–4 photocopies भी साथ रखें
- एक folder में neatly arrange करें ताकि reporting में कोई दिक्कत न हो
- यदि कोई document provisional है, तो college से पुष्टि कर लें कि वे उसे स्वीकार करेंगे या नहीं
Reporting समय पर करना बेहद जरूरी है, अन्यथा seat cancel हो सकती है और security deposit भी जब्त हो सकता है।
Round 3 (Mop-Up) और Stray Vacancy Round में क्या बदलाव होते हैं?
जैसे-जैसे counselling आगे बढ़ती है, नियम कड़े होते जाते हैं — खासकर Round 3 और Stray Vacancy Round में। बहुत से छात्र इन rounds को अंतिम मौका मानकर participate करते हैं, लेकिन strategy और नियमों की सही समझ जरूरी है।
Round 3 (Mop-Up Round):
- यह counselling का तीसरा round होता है और इसे final attempt की तरह माना जाता है।
- अगर आप यहां कोई seat accept कर लेते हैं और उसे report भी कर देते हैं, तो वह आपकी final seat मानी जाती है।
- इसके बाद आप MCC और State counselling दोनों से बाहर माने जाते हैं — यानी आप किसी भी दूसरी counselling में participate नहीं कर सकते।
- इस round में अगर seat allot होती है लेकिन आप report नहीं करते हैं, तो आपका security deposit जब्त हो जाएगा और आप MCC counselling से बाहर हो सकते हैं।
Stray Vacancy Round:
- यह counselling का आखिरी मौका होता है, जहां बची हुई सीटों को भरा जाता है।
- इस round में केवल वे छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्होंने पहले से MCC में registration किया था। कोई नया registration स्वीकार नहीं किया जाता।
- यहां कोई भी choice filling manually नहीं होती — system के आधार पर allotment होता है।
- अगर आपने stray round में कोई seat accept की लेकिन join नहीं किया, तो NMC/MCC के नियमों के अनुसार आपको NEET 2026 में appear होने से रोका जा सकता है। यह एक बहुत सख्त action होता है।
Stray Round में ध्यान देने योग्य बातें:
- केवल उन्हीं options को preference में रखें जिन्हें आप पूरी तरह से join करने को तैयार हैं।
- कोई भी seat accept करने के बाद पीछे हटना न सिर्फ deposit loss करवा सकता है बल्कि आपके future attempts पर भी असर डाल सकता है।
- Cutoff और budget को ध्यान में रखते हुए ही stray round की planning करें।
निष्कर्ष: Mop-Up और Stray Round दोनों आखिरी मौके होते हैं। यहां पर हर फैसला अंतिम माना जाता है। strategy और समय की समझ सबसे ज़रूरी होती है। यदि कोई संशय है, तो counselling expert से सलाह लेकर ही next step लें।
MCC और State Counselling को कैसे balance करें?
MCC और State Counselling एक ही समय पर parallel चलती हैं — और यहीं से सबसे बड़ी उलझन शुरू होती है। छात्र ये सोच नहीं पाते कि किस counselling को प्राथमिकता दें, और planning की कमी की वजह से कभी-कभी दोनों options हाथ से निकल जाते हैं।
इस समस्या को हल करने के लिए एक संतुलित और practical strategy की आवश्यकता है।
Step-by-Step Strategy:
- MCC Round 1 खत्म होने के बाद ही State Round 1 को प्राथमिकता दें:
- MCC में अगर seat नहीं मिली है, तो State counselling के विकल्प open रहते हैं।
- यदि MCC में कोई seat मिली है लेकिन आप उसे बेहतर मानते नहीं, तो State counselling में participate करना सही रहेगा।
- MCC में seat मिलने पर यदि आप State counselling में जाना चाहते हैं, तो MCC की seat को proper तरीके से resign करें:
- बिना resignation के अगर आप State में admission लेते हैं, तो ड्यूप्लिकेट admission का मामला बन सकता है, जिससे आपका admission रद्द हो सकता है।
- Resignation notice को ध्यान से पढ़ें और MCC portal पर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करें।
- अगर आप MCC Round 2 में participate करना चाहते हैं, तो State Round 2 से पहले proper planning करें:
- MCC Round 2 में seat accept करने के बाद आप State counselling के किसी भी round में participate नहीं कर सकते।
- इसलिए पहले ही तय कर लें कि आप MCC में जाना चाहते हैं या State में।
- Round 3 (Mop-Up) के बाद दोनों counselling से बाहर माने जाएंगे:
- चाहे आप MCC का Mop-Up round join करें या State का, एक बार seat accept करने के बाद आप दूसरी counselling से बाहर माने जाते हैं।
Expert Suggestion: MCC और State counselling को balance करना आसान है, अगर आप deadlines, seat allotment policies और resignation process को सही से follow करें। हर step सोच-समझकर लें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी counsellor से सलाह जरूर लें।
Common Mistakes जो हर साल Students करते हैं
हर साल लाखों छात्र counselling प्रक्रिया में भाग लेते हैं, लेकिन उनमें से हजारों सिर्फ कुछ आम गलतियों के कारण अपना seat allotment गंवा बैठते हैं। इन गलतियों से बचना ही सफल counselling की कुंजी है।
नीचे वे common mistakes हैं जो बार-बार दोहराई जाती हैं
- सिर्फ Top Colleges को भरना और Practical Options को Ignore करना:
- कई छात्र केवल AIIMS, MAMC, या अन्य टॉप colleges भरते हैं जबकि उनकी रैंक उस cutoff के आसपास नहीं होती। इससे उन्हें कोई seat नहीं मिलती।
- Deemed Universities का Fee Structure न देखना:
- बहुत से छात्र deemed universities भर तो लेते हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि उनकी fees बहुत अधिक है, जिससे admission cancel करवाना पड़ता है।
- Courses (MBBS/BDS) का सही तरीके से Combination न बनाना:
- केवल MBBS भरना और BDS को ignore करना भी एक बड़ी गलती है। BDS को last preferences में जरूर शामिल करें अगर budget और interest allow करता है।
- Upgradation का Option न देना:
- Round 1 में seat report करने के बाद Upgradation का option न चुनना future better opportunity को block कर देता है।
- Document Verification में लापरवाही:
- Required documents का timely preparation न करना, गलत caste certificate या outdated documents ले जाना admission में रुकावट डाल सकता है।
- Deadlines Miss करना या Auto-Lock पर भरोसा करना:
- कई छात्र सोचते हैं कि system अपने आप choices lock कर देगा या last moment तक wait करते हैं, जिससे technical errors हो सकते हैं।
Expert Advice: अगर आप इन common mistakes से बचेंगे और एक clear strategy के साथ counselling में भाग लेंगे, तो आपकी admission journey बहुत आसान और stress-free हो सकती है। हर step पर सतर्कता और जानकारी ही सफलता की कुंजी है।
सही जानकारी ही सही सीट दिलाती है
MCC NEET Counselling 2025 एक पूरी तरह structured लेकिन बेहद संवेदनशील प्रक्रिया है। यहां एक छोटी-सी चूक भी आपकी पूरी सालभर की मेहनत को बेकार कर सकती है। यही वजह है कि हर student और parent को इसे सिर्फ एक online process नहीं, बल्कि एक planned admission strategy की तरह लेना चाहिए।
कई बार students सिर्फ दूसरों की सुनी-सुनाई बातों, YouTube वीडियो या WhatsApp फॉरवर्ड्स पर भरोसा करके counselling में गलत कदम उठा लेते हैं — और बाद में पछताते हैं। Counselling कोई लॉटरी नहीं है, यह एक logical process है जहां सही जानकारी, सही समय पर निर्णय और शांत दिमाग सबसे बड़ी ताकत बन जाते हैं।
अगर आप भी इस समय किसी उलझन में हैं —
● कौन-से colleges आपके लिए realistic हैं?
● क्या आपके NEET marks पर Government seat मिल सकती है?
● Low Budget में MBBS या BDS कैसे possible है?
● Deemed vs State Counselling में क्या चुनें?
तो अब समय है सही मार्गदर्शन लेने का।
GLN Admission Advice Pvt. Ltd. के साथ जुड़िए —
जहां हम पिछले 16 वर्षों से 3000+ से ज़्यादा छात्रों का सफल मार्गदर्शन कर चुके हैं। हमारा हर step verified जानकारी पर आधारित होता है, जिससे आप बिना किसी भ्रम या डर के सही निर्णय ले सकें।
हमारी expert team आपके NEET score, category, और budget के अनुसार आपके लिए सबसे बेहतर options shortlist करती है और एक personalised counselling strategy बनाती है — जिससे आप बिना गलती के अपने dream college तक पहुंच सकें।
👉 अगर आप भी counselling को लेकर किसी भ्रम या तनाव में हैं, तो आज ही हमसे एक बार सलाह जरूर लें।
यही सही समय है — और यही सही रास्ता।
FAQs: MCC NEET Counselling 2025
Q. MCC NEET Counselling 2025 कब शुरू होगी?
A. MCC NEET UG Counselling 2025 की शुरुआत संभावित रूप से 21 जुलाई 2025 से होगी। यह तारीख NEET 2025 का परिणाम (14 जून 2025) घोषित होने के बाद के शेड्यूल पर आधारित है। आधिकारिक तारीखें MCC की वेबसाइट www.mcc.nic.in पर जल्द ही घोषित की जाएंगी।
Q. MCC Counselling में कौन-कौन से कॉलेज आते हैं?
A. MCC Counselling में AIIMS, JIPMER, Central Universities (BHU, AMU, DU, IPU), Deemed Universities, ESIC, B.Sc. Nursing Colleges, और 15% AIQ Government MBBS/BDS Colleges शामिल होते हैं।
Q. MCC Counselling में कौन-कौन से कॉलेज आते हैं?
A. MCC Counselling में AIIMS, JIPMER, Central Universities (BHU, AMU, DU, IPU), Deemed Universities, ESIC, B.Sc. Nursing Colleges, और 15% AIQ Government MBBS/BDS Colleges शामिल होते हैं।
Q. MCC Counselling के लिए पंजीकरण कैसे करें?
A. MCC की आधिकारिक वेबसाइट (www.mcc.nic.in) पर जाकर Online Registration, Fee Payment और Choice Filling के steps follow करने होते हैं।
Q. क्या MCC और State Counselling एक साथ की जा सकती है?
A. हां, आप दोनों counselling में भाग ले सकते हैं, लेकिन आपको strategic planning करनी होगी ताकि दोनों जगह admission न conflict करें।
Q. Mop-Up Round में शामिल होने के लिए क्या शर्तें हैं?
A. Mop-Up Round में वही छात्र भाग ले सकते हैं जिन्होंने पहले registration किया है और जिन्हें Round 1 या 2 में seat नहीं मिली या जिन्होंने resign कर दी।
Q. Stray Vacancy Round क्या होता है और इसमें कौन शामिल हो सकता है?
A. Stray Vacancy Round में सिर्फ previously registered candidates शामिल हो सकते हैं। इसमें कोई fresh registration की अनुमति नहीं होती।
Q. Deemed University की counselling MCC करती है या अलग से?
A. Deemed Universities की counselling भी MCC ही करती है और इसके लिए अलग fee और choice filling की process होती है।
Q. क्या MCC Counselling के लिए अलग-अलग documents की जरूरत होती है?
A. हां, आपको NEET scorecard, admit card, 10वीं–12वीं के documents, caste certificate, ID proof और allotment letter की जरूरत होगी।