NEET 2025 के Result आने के बाद PwD Category से जुड़े कई परिवार इस सवाल को लेकर उलझन में हैं: “क्या अब 300 से ज़्यादा अंक लाने के बाद भी सरकारी MBBS सीट मिलना मुश्किल हो गया है?” यह सवाल सिर्फ नंबरों की गिनती नहीं, बल्कि उन उम्मीदों और संघर्षों की भी कहानी है जो हर specially-abled student के साथ जुड़ी होती हैं।
पिछले हफ्ते एक छात्र की मां मेरे पास आईं। उनका बेटा PwD Category से है और उसे NEET 2025 में 324 marks प्राप्त हुए हैं। वे घबराई हुई थीं — “सर, क्या इतने नंबर पर MBBS की कोई संभावना है? पिछले साल के cutoff क्या थे?”
यह चिंता सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि देशभर के हजारों PwD aspirants की है। मैं, Rajesh Mishra, पिछले 16 वर्षों से NEET counselling में हजारों छात्रों का मार्गदर्शन कर चुका हूं। इस ब्लॉग में हम verified डेटा के आधार पर PwD Category के लिए पिछले 7 वर्षों के cutoff trends का विश्लेषण करेंगे — ताकि आप अपने score के आधार पर सही निर्णय ले सकें और counselling strategy बेहतर बना सकें।
Read Also:
- UP NEET UG Counselling 2025: हाईकोर्ट के आदेश से Reservation Policy में बड़ा बदलाव
- MCC NEET 2025 Counselling में Perfect Choice Filling Order कैसे बनाएं?
- UP NEET काउंसलिंग 2025 में चॉइस फिलिंग कैसे करें? पूरी रणनीति और कटऑफ गाइड
- Low NEET Score वालों के लिए झटका: अब NRI Sponsorship से MBBS Admission नहीं मिलेगा
- NEET Counselling 2025 में MCC के 10 बड़े बदलाव – जानिए क्या है नया?
PwD Category NEET Cutoff Data (2018–2024) – Round-wise Last Cutoff
आइए, पहले PwD Category के विभिन्न वर्गों (General-PwD, OBC-PwD, SC-PwD, ST-PwD) की पिछले 7 वर्षों की last round cutoff data को देखें:
| Year | Category | Last Round | Rank | Marks |
| 2024 | GEN-PwD | Spl Stray | 5,90,749 | 308 |
| 2023 | GEN-PwD | Spl Stray | 4,85,906 | 264 |
| 2022 | GEN-PwD | Spl Stray | 3,62,487 | 233 |
| 2021 | GEN-PwD | Round 2 | 2,97,113 | 268 |
| 2020 | GEN-PwD | Round 2 | 1,82,876 | 303 |
| 2019 | GEN-PwD | Round 2 | 1,34,893 | 306 |
| 2018 | GEN-PwD | Round 2 | 1,15,303 | 268 |
2024 में General-PwD category के लिए अंतिम seat 308 marks पर मिली, जो अब तक की highest cutoff है। यह दर्शाता है कि competition लगातार बढ़ रहा है और अब 300 marks भी borderline zone में आ चुका है।
2018 से 2024 तक PwD Cutoff में बढ़ोतरी
2018 में जहां GEN-PwD की cutoff 268 marks थी, वहीं 2024 में यह 308 marks पर पहुंच गई है। यानी 6 सालों में 40 marks की सीधी बढ़ोतरी।
अब ज़रा सोचिए — जिन students को पहले 260–270 marks पर सीट मिल जाती थी, आज उन्हें Spl Stray तक इंतजार करना पड़ रहा है और marks की जरूरत भी बढ़ गई है।
Rank की बात करें तो 2018 में 1.15 लाख AIR पर cutoff बंद हुई थी, जबकि 2024 में ये बढ़कर 5.90 लाख तक पहुंच गई। यानी अब PwD category में भी late rounds और high ranks के students की उम्मीद बनी रहती है — बशर्ते strategy सही हो।
क्या अब 300+ Marks को भी Safe नहीं माना जा सकता?
2024 की cutoff को देखकर साफ है कि General-PwD category में अब 300 marks भी absolute safe zone नहीं हैं।
अगर आपके marks 300–320 के बीच हैं, तो counselling में Spl Stray तक बने रहना जरूरी है।
साथ ही, open states की counselling में participate करके आप अपनी chances और भी बढ़ा सकते हैं। कई students सिर्फ Round 1 और Round 2 के बाद process से बाहर हो जाते हैं — जिससे वो संभावित सीट खो बैठते हैं।
PwD Students को State Counselling में भाग लेना क्यों जरूरी है?
एक बड़ी गलती जो PwD category के कई students करते हैं — वे सिर्फ MCC counselling में participate करते हैं और अपने home state की counselling process को नजरअंदाज़ कर देते हैं।
असल में, कई राज्यों में PwD के लिए अलग से category seats और reservation होते हैं।
अगर आप अपने state की counselling में भाग नहीं लेते, तो आप एक महत्वपूर्ण मौका गंवा सकते हैं। इसलिए चाहे आपके marks 280 हों या 320, अपने domicile state की counselling में ज़रूर भाग लें।
PwD Certificate Verification में कौन-कौन सी बातें ध्यान रखें?
NEET counselling में PwD quota का लाभ लेने के लिए केवल सामान्य disability certificate पर्याप्त नहीं होता। उम्मीदवारों को Medical Board verification से गुजरना होता है।
Important Points:
- PwD certificate एक authorised government hospital से होना चाहिए
- Disability percentage 40% या उससे अधिक होना चाहिए
- Board verification centres की list counselling portal पर publish होती है
इस verification process को सही ढंग से पूरा करना बहुत जरूरी है, वरना PwD quota में मिली हुई seat भी रद्द हो सकती है।
Deemed Universities में क्या PwD Quota होता है?
एक आम confusion यह है कि क्या deemed universities में भी PwD quota लागू होता है?
उत्तर है: हां। Deemed Universities में भी PwD category के लिए seats होती हैं।
हालांकि इन colleges की fees काफी ज्यादा होती है, लेकिन अगर आप afford कर सकते हैं और government seat नहीं मिल रही है, तो यह एक valid विकल्प हो सकता है।
PwD Category में कौन-सी Mistakes सबसे आम होती हैं?
- सिर्फ marks देखकर counselling छोड़ देना
- Spl Stray तक participate न करना
- PwD certificate timely verification न करवाना
- State counselling में हिस्सा न लेना
यह सभी गलतियां admission को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए PwD students को हर stage पर active रहना चाहिए और एक experienced counsellor की guidance लेनी चाहिए।
Open States में Admission पाने की संभावना कैसी रहती है?
कुछ states की counselling ऐसी होती है जहां domicile की शर्त नहीं होती — जैसे उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम बंगाल आदि। अगर आपके marks borderline हैं, तो इन open states में apply करना समझदारी होती है।
इनमें भी PwD category की seats available होती हैं, जिनमें आप participate करके government या low-cost private colleges में मौका पा सकते हैं।
क्या सिर्फ PwD Certificate होना काफी है?
नहीं। आपको NEET में qualify करना होता है, PwD certificate authorised format में होना चाहिए, और Medical Board से verification भी आवश्यक है।
सिर्फ certificate ले आना और counselling में register कर लेना काफी नहीं — eligibility proof और timely verification के बिना allotment नहीं होगा।
PwD Students को NEET 2025 के लिए क्या रणनीति अपनानी चाहिए?
- 320+ scorers: Spl Stray तक counselling में बने रहें
- 270–310 scorers: State + Open states दोनों counselling में participate करें
- Time पर PwD verification करवाएं
- एक trusted counsellor से personalised guidance लें
अगर आप PwD category से हैं और NEET 2025 में score को लेकर भ्रम में हैं, तो घबराएं नहीं। सही जानकारी, सही strategy और थोड़ी सी planning से आप सरकारी MBBS seat के करीब पहुंच सकते हैं।
मैं, Rajesh Mishra, पिछले 16 वर्षों में 3000+ successful admissions के अनुभव के साथ, PwD students को भी personalised strategy और confidence देने का काम करता हूं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी मेहनत counselling के जाल में न उलझे, तो आज ही हमसे जुड़ें:
GLN Admission Advice Pvt. Ltd. : 9278110022 WhatsApp करें
Frequently Asked Questions
Q1. क्या NEET में PwD category को separate cutoff मिलता है?
हां, हर category (GEN/OBC/SC/ST) में PwD के लिए अलग cutoff होता है।
Q2. क्या 300 marks पर MBBS possible है?
2024 में GEN-PwD cutoff 308 marks थी, इसलिए 300 marks borderline zone है। Spl Stray तक बने रहना चाहिए।
Q3. क्या सिर्फ MCC counselling पर्याप्त है?
नहीं, State और Open State counselling भी ज़रूरी है, खासकर lower marks वालों के लिए।
Q4. क्या PwD certificate हर जगह valid होता है?
केवल government authorised और approved format वाला certificate मान्य होता है।
Q5. क्या PwD students के लिए extra documents लगते हैं?
हां, PwD certificate, verification report और sometimes photo with assistive device भी मांगी जाती है।
Q6. क्या Deemed University में PwD quota मिलता है?
हां, deemed universities में भी allotted PwD seats होती हैं।
Q7. क्या Medical Board verification में reject भी किया जा सकता है?
हां, अगर certificate मानक पर खरा नहीं उतरा तो reject हो सकता है।
Q8. क्या GLN Admission Advice Pvt. Ltd. PwD students को guidance देता है?
बिलकुल। हम PwD students को special strategy और support के साथ counselling help देते हैं।